Latestग्वालियरमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP Political Crisis: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने आवास पहुंचे सिंधिया

भोपाल । कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आवास पर पहुंच गए हैं। वह जल्द भाजपा में शामिल होने का एलान कर सकते हैं। वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए निकाल दिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। उस पत्र पर 9 मार्च की तारीख लिखी हुई है। इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वह यहां शाह से साथ ही पहुंचे थे।

MP Political Crisis LIVE Updates 

दिग्विजय सिंह का भाजपा पर आरोप

दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि कथित तौर पर जिस विमान से कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु पहुंचे उसकी व्यवस्था भाजपा ने की थी। यह मध्य प्रदेश के लोगों के जनादेश को उलटने की साजिश का हिस्सा है। कमलनाथ ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे डरकर भाजपा ऐसा कर रही है। उधर कांग्रेस नेता भोपाल में सीएम कमलनाथ के आवास पर बैठक कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह बघेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button