एमपी में अपराधियों से निपटने ‘टोकन’ सिस्‍टम ला रहा पुलिस विभाग

भोपाल। एमपी की उज्जैन पुलिस एक ऐसा अनोखा टोकन सिस्टम ला रही है जिसमें अपराधियों को टोकन देकर उन्हें चेतावनी दी जाएगी कि अपराध के लिए उन पर कौन सी कार्रवाई की जाएगी

एक तरफ उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस अपराधियों का एनकाउंटर पर एनकाउंटर किए जा रही है तो वहीं मध्य प्रदेश में अपराधियों पर कार्रवाई करने से पहले उन्हें टोकन देकर चेतावनी दी जाएगी

दरअसल, राज्य की उज्जैन पुलिस एक ऐसा अनोखा टोकन सिस्टम ला रही है जिसमें अपराधियों को टोकन देकर उन्हें चेतावनी दी जाएगी कि अपराध के लिए उन पर कौन सी कार्रवाई की जाएगी. उज्जैन के एसपी सचिन अतुलकर के अनुसार शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जिले में अपराधियों पर नक़ल कसने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया है. ये टोकन मार्च के पहले हफ्ते से अलग अलग थानों पर बंटने शुरू हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें-  इस मुख्यमंत्री का बेटा भी राजनीति में रखेगा कदम

थानों पर लिस्टेड गुंडों को उनके अपराधों की जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि इस श्रेणी में आने के बाद कौन से नंबर का अपराध किया है.

इसे भी पढ़ें  मुंगावली उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार पर नोट बांटने का आरोप

पुलिस की वार्निंग के बाद भी किसी अपराधी के खिलाफ शिकयत आई तो थाने में बुलाकर उस अपराधी को टोकन बांट दिया जाएगा और बताया जाएगा कि अपराध दूसरा या तीसरे नंबर का है. और उस टोकन पर अपराध और उस अपराधी की जानकारी भी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *