Latestराष्ट्रीयशिवपुरी

बीजेपी की 5 वीं लिस्ट, तोमर मुरैना, जबलपुर से राकेश सिंह को टिकट, देखें किस राज्य में कौन बना उम्मीदवार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शनिवार को 46 और उम्‍मीदवारों की घोषणा की। भाजपा दफ्तर पर उन्‍होंने पार्टी की पांचवीं सूची का एलान किया। भाजपा ने गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक के उम्‍मीदवारों का एलान किया।

उन्‍होंने बताया कि श्रीपाद नायक उत्‍तरी गोवा से, दक्षिण गोवा से नरेंद्र केशव नरेंद्र केशव सवाइकर, खंडवा से नंद सिंह चौहान  दमोह से प्रहलाद पटेल, होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह, शहडोल से हिमांद्री सिंह, मंडला से फगन सिंह कुलस्‍ते, नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना से, जर्नादन मिश्रा रीवा से, राकेश सिंह जबलपुर से चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर हमीरपुर से, मंडी से लाल स्‍वरूप शर्मा, सुरेश कश्‍यप शिमला, किशन कपूर कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे। शिमला में इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद का टिकट काटकर सुरेश कश्यप पर दांव खेला है। 

झारखंड में हजारी बाग से जयंत सिन्‍हा, निशिकांत दुबे गोड्डा से, दुमका से सुनील सोरेन, खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू से विष्णु दयाल शर्मा, धनबाद से पशुपति नाथ को उम्‍मीदवार बनाया गया है। गुजरात में वलसाड से केसी पटेल, नवसारी से सीआर पाटिल, जामनगर से पूनम मादाम, राजकोट से मोहन भाई कुंडारिया, खेड़ा से देव सिंह चौहान, वडोदरा से रंजन बेन भट्ट उम्‍मीदवार होंगे। जमेशदपुर से विद्युत महतो, अहमदाबाद पश्चिम से कीर्ति भाई सोलंकी को उम्‍मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने कर्नाटक की मांड्या सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सुमन लता को समर्थन का एलान किया है।

मध्‍य प्रदेश

 मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर 
भिंड- संध्या राय 
टीकमगढ़- वीरेंद्र कुमार खटिक 
दमोह- प्रहलाद पटेल 
सतना- गणेश सिंह 
रीवा- जनार्दन मिश्रा 
सीधी- रीती पाठक 
शहडोल- हिमाद्री सिंह 
जबलपुर- राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष 
मांडला- फग्गन सिंह कुलस्ते 
होशंगाबाद- उदय प्रताप सिंह 
उज्जैन- अनिल फिरोजिया 
मंदसौर- सुधीर गुप्ता 
खांडवा- नंद सिंह चौहान 
बैतूल- दुर्गादास

हिमाचल प्रदेश 
कांगड़ा- कृष्ण कपूर, हिमाचल सरकार में मंत्री 
मंडी- रामस्वरूप शर्मा 
हमीरपुर- अनुराग ठाकुर 
शिमला- सुरेश कश्यप

कर्नाटक 
कोलार- मुनि स्वामी 
मांड्या- सुमन लता (निर्दलीय उम्मीदवार) को समर्थन

गुजरात 
खेड़ा- देवसिंह चौहान 
दाहोद- जसवंत सिंह भाभोर 
वडोदरा- रंजन बेन भट्ट 
भरुच- मनसुख भाई बसावा 
बारदोली- प्रभु भाई बसावा 
नवसारी- सी आर पाटिल 
बलसाड़- के सी पटेल 
कच्छ- विनोद भाई चावड़ा 
सांबरकाठा- दीपसिंह राठौड़ 
अहमदाबाद वेस्ट- किरीट भाई सोलंकी 
सुरेंद्र नगर- महेंद्र भाई मुंजपारा 
राजकोट- मोहन भाई कुंदारिया 
जामनगर- पूनम बेन मदाम 
अमरेली- नरन भाई कझाड़िया 
भावनगर- भारती बेन सियाल

झारखंड 
खूंटी- अर्जुन मुंडा 
लोहरदगा- सुदर्शन भगत 
पलामू- विष्णु दयाल शर्मा 
हजारीबाग- जयंत सिन्हा 
राजमहल- हेमलाल मूर्मू 
दुमका- सुनील सोरेन 
गोड्डा- निशिकांत दुबे 
धनबाद- पशुपति नाथ सिंह 
जमशेदपुर- विद्युत महतो 
सिंहभूम- लक्ष्मण गिलुबा 
 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button