शिवपुरी

हत्यारों को जल्द पकड़ने अग्रवाल समाज ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

शिवपुरी। शहर की पॉश कॉलोनी और शहर के बीचोबीच स्थित राघवेंद्र नगर कॉलोनी में निवासित गुप्ता टाइल्स वालो के पुत्र विजय गुप्ता की पत्नी श्रीमति किरण गुप्ता का घर में घुस कर अज्ञात चोरो ने गला काट कर हत्या कर दी थी। इसे लेकर आज अग्रवाल समाज के लोग पुलिस कप्तान राजेश हिंगड़कर से मिले तथा जल्द आरोपीयों की गिरफ्तारी की मांग की।

आरोप है कि हत्या की सुचना मिलने से काफी देर बाद पुलिस वहां पहुंची और फिर जांच शुरू की। करीब रात के दो बजे तक जांच चली राघवेंद्र नगर के हर एक कोने को बारीकी से देखा गया और घर से भी बहुत ही बारीकी से सबूत इकट्ठे करे पर अभी तक चोरो का कोई सुराग नहीं मिल पाया है जिस पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा एसपी शिवपुरी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button