आग से झुलसी नाबालिग दुष्कर्म पीड़ि‍त ने दम तोड़ा

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती आग से झुलसी नाबालिग दुष्कर्म पीड़ि‍ता ने देर रात दम तोड़ दिया। दो आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीड़ि‍ता की मौत के बाद कांग्रेस उग्र प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

7 दिसंबर को बीना से 30 किमी दूर भानगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में अकेली सो रही 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। घटना में वह 80 फीसदी जल गई थी। पीड़ि‍ता गांव में मां व बुजुर्ग दादा के साथ रहती थी। वारदात के वक्त मां गांव से बाहर अपने भाई के यहां गई हुई थी। वृद्ध दादा को दिखाई व सुनाई कम देने के कारण उन्हें वारदात का पता नहीं चल सका।

इसे भी पढ़ें  कोलारस और मुंगावली दोनों जगह कांग्रेस आगे

आग की लपटों से घिरी लड़की घर के बाहर भागी और पड़ोसी के घर के सामने गिर गई। पड़ोसी ने पानी डालकर आग बुझाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। डायल 100 मौके पर पहुंची और आग से झुलसी लड़की को बीना के सिविल अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत होने पर यहां से उसे सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उसने आरोपी शुभम पिता रामेश्वर यादव और रब्बू पिता रामप्रसाद सेन का नाम बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *