Latestशिवपुरी

मोबाइल पर बात करते अधिकारी ने ग्रामीण पर चढ़ाई जीप, मौत से भड़का आक्रोश

शिवपुरी। शिवपुरी से गुना जा रहे आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ सहायक संचालक की जीप से एक ग्रामीण कुचल गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशितों ने सहायक संचालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त सहायक संचालक ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस मामले में टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार की लापरवाही भी उजागर हुई, जब उन्होंने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। ऐसे में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और ग्रामीण शव को लेकर कोलारस थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने टीआई को सस्पेंड कर दिया। वहीं विधायक और ग्रामीणों का कहना है कि टीआई के खिलाफ न्यायिक जांच की जाए। इसलिए खबर लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी था। हादसा कोलारस थाना अंतर्गत देहरदा तिराहे के पास शनिवार रात 11 बजे का है।

जानकारी के अनुसार गुना में पदस्थ आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक संचालक बीके माथुर मप्र शासन लिखी जीप से शनिवार रात 11 बजे शिवपुरी से गुना जा रहे थे। इस बीच कोलारस थाने के देहरदा तिराहे के पास सहायक संचालक ने सड़क किनारे खड़े राजाराम पुत्र बुंदेल रघुवंशी निवासी लुकवासा पर जीप चढ़ा दी। इसके बाद अनियंत्रित जीप नजदीक के एक कच्चे मकान में जा घुसी। हादसे में घायल राजाराम को पहले कोलारस, फिर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button