Latest

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था को किया गया सम्मानित।

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था को किया गया सम्मानित।

शिव समाज सेवा उत्थान समिति बुढ़नपुर ब्लॉक अमावा रायबरेली की संस्था को भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ रायबरेली के द्वारा संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला को सम्मानित किया गया। संस्था का सम्मान दिनेश एमएलसी डॉ अशोक नागर प्रसून जोशी तिलक सिंह भाजपा अध्यक्ष रामदेव पाल तथा रायबरेली जिले में चल रही सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह जिला पंचायत भवन रायबरेली में किया गया रायबरेली जिले में ऐसी बहुत सी सामाजिक संस्थाएं चल रही है जो स्वयं सेवक के रूप में समाज की व्यथा को खुद में महसूस कर हर जनमानस को हरसंभव मदद करने का प्रयास कर रही। आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में इस सम्मान समारोह से एनजीओ चला रहे पदाधिकारियों को बेहतर जानकारियां प्राप्त हुई। क्षेत्रीय संयोजिका अवध क्षेत्र एनजीओ प्रकोष्ठ प्रसून जोशी ने कहां की एनजीओ चलाने में सबसे ज्यादा समस्या फंड की होती है जिसके कारण अधिक संस्थाएं बंद हो जाती है एनजीओ को फंड कैसे प्राप्त होता है जिसकी जानकारी प्रसून जोशी ने बेहतर तरीके से दी।एनजीओ के माध्यम से ही समाज के हर तबके तक पहुंचा जा सकता है ऐसी बहुत सारी जानकारियां इस कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुई। श्रीमती प्रसून जोशी ने कहा की जिस पद की जिम्मेदारी हमें दी गई है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी इमानदारी के साथ निभाऊंगी।आप सभी एनजीओ चला रहे। भाइयों एवं बहनों के साथ कार्य करने का पूरा प्रयास करूंगी। सरकार से होने वाले लाभ आप लोगों तक जरुर पहुंचेंगे। जिला पंचायत भवन सभागार में लगभग रायबरेली जिले के 50 एनजीओ उपस्थित रहे।इन समस्त संस्थाओं को सम्मानित किया गया। शिव समाज सेवा उत्थान समिति संस्था के पदाधिकारी संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला कंर्दप मिश्रा राकेश जयसवाल राज मिश्रा ममता शुक्ला अभय सिंह गौतम त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे

Show More

Related Articles

Back to top button