राष्ट्रीयराष्ट्रीय

मुंबई में भारी बारिश पानी से घिरी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, फंसे 2 हजार यात्री NDRF पहुंची

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी हो गई है। यहां जारी आफत की बारिश ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के चलते मुंबई की रफ्तार थम गई है। यहां 24 घंटों में लगभग 8 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। भारी बारिश के चलते महालक्ष्मी एक्सप्रेस को रास्ते में रोका गया है। यहां 2 हजार यात्री बारिश में फंसे हैं।

अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है। वहीं हैलीकॉप्टर की मदद से यात्रियों के रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है।

यहां अगले 24 घंटों में एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई मार्ग जमकर प्रभावित हुआ है।

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश का कहर, बदलापुर-वानगनी के बीच महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 2 हजार यात्री
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते जिंदगी थम गई है। बारिश के चलते 7 फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं।

अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है। वहीं हैलीकॉप्टर की मदद से यात्रियों के रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है।

यहां अगले 24 घंटों में एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई मार्ग जमकर प्रभावित हुआ है।

बारिश के चलते फ्लाइट्स कैंसल

भारी बारिश के चलते मुंबई की हालत बेहद खराब हो गई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, इस वजह से कई रुट पर लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है। सड़के जलमग्न हो गई हैं। इस बीच तेज बारिश की वजह से अब तक 7 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया है। वहीं मुंबई आने वाले 10 फ्लाइट्स का रुट डायवर्ट किया जा चुका है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पीआरओ के आधिकारिक बयान के मुताबिक फिलहाल एयरपोर्ट की गतिविधियां सामान्य तरीके से सुचारू हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button