
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए आठ सीरियल ब्लॉस्ट में अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ये ब्लॉस्ट तीन चर्च और तीन फाइव स्टार होटल में हुए थे। यहां तक कि सोमवार को छानबीन के दौरान भी ब्लॉस्ट हुआ है।
इन ब्लॉस्ट में कर्नाटक की पार्टी जेडीएस के चार नेताओं की मौत हो गई है और तीन लापता हैं। मारे गए लोगों के नाम हैं-लक्ष्मण गौड़ा रमेश, केएम लक्ष्मी नारायण, एम रानगप्पा, केजी हनुमनथारायप्पा। जो लोग लापता हैं, उनके नाम हैं एच शिवकुमार, ए मारेगौड़ा, एच पुट्टाराजू। एक और शख्स का शव मिला है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसको लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने दुख जताया है। इसके लिए कर्नाटक के मुख्य सचिव ने श्रीलंका के भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया है।

आशंका जताई जा रही है कि पांचवां शव भी जेडीएस नेता का हो सकता है। कहा जा रहा है कि जेडीएस के ये नेता छुट्टियां मनाने के लिए श्रीलंका गए थे। ये सभी कोलंबो के शांगरीला होटल में ठहरे थे। स्थानीय लोगों द्वारा इनसे संपर्क नहीं हो सका है। इन नेताओं के लापता होने की खबर सुनकर सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि चार पार्टी कार्यकर्ताओं के मारे जाने की पुष्टि हुई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी कर्नाटक के लोगों की मौत पर दुख जाता है।
.jpg?w=780&ssl=1)
.jpg?w=780&ssl=1)
सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के मुख्य सचिव ने श्रीलंका में भारतीय राजदूत से बात की है। इस शवों की पहचान के लिए कैंडी से एक दल कोलंबो पहुंच रहा है। आशंका है कि पांचवां शव भी जेडीएस नेता की हो सकती है।
इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इस सीरियल ब्लॉस्ट के लिए नेशनल तौहीद जमात जिम्मेदार है, जो कि एक इस्लामिक चरमपंथी संगठन है। इसका एक धड़ा तमिलनाडु में भी सक्रिय बताया जाता है।




