भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर। घर की सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद में भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली.ग्वालियर के संजय नगर इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त दशहत फैल गई थी जब यहां रहने वाले करण कुशवाहा ने अपनी भाभी प्रीति की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद फरार हुए आरोपी देवर करण को शनिवार को जनकगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस को खबर मिली थी कि गुप्तेशवर पहाड़ी पर एक संदिग्ध युवक छिपा है. खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी तो भाभी की हत्या का आरोपी करण उसके हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इसकी निशानदेही पर हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली.आरोपी करण का कहना है कि शराब के नशे में विवाद के दौरान उसने भाभी की हत्या कर दी.उसका कहना है कि उसने साफ-सफाई के मामूली विवाद में भाभी प्रीति की हत्या कर दी, जिसका उसे जिंदगी भर अफसोस रहेगा.
बुधवार को घनश्याम काम पर चला गया. उसके बाद दोपहर के वक्त करण और प्रीति में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए करण ने अपनी भाभी प्रीति का कुल्हाड़ी से गला रेत दिया और हंसिये से भी वार किए. प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. भाभी की हत्या के बाद देवर करण फरार हो गया. तीन दिन से करण गुप्तेशवर पहाड़ी पर छिपा था.



