राज्यराष्ट्रीय

हरियाणा :कोहरे का कहर, आपस में टकराए 50 वाहन, 8 की मौत

झज्जर। ठंड और कोहरे ने देश में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हरियाणा के झज्जर में सोमवार को इसी कोहरे की वजह से भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है वहीं कईं घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब यात्रियों को ले जा रही क्रूजर किलरोध से नजफगढ़ के लिए जा रही थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक 50 वाहन आपस में भिड़ गए और क्रूजर वाहन भी जा भिड़ा और इसमें सवार 8 लोग मारे गए। हादसे के बाद हाईवे पर 2 किमी लंबा जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार सवारियों वाली क्रूजर गाड़ी में सवार लोग दिल्ली में एक रस्म क्रिया में शामिल होने के लिए जा रहे थे। केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये, गम्भीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 1 लाख रुपए और अन्य घायलो के लिए 50 हजार रुपये मदद की घोषणा की है

Show More

Related Articles

Back to top button