चोरों के हवाले शिवपुरी जिला, एक रात में टूटे 7 ताले

शिवपुरी। लुकवासा कस्बे में शुक्रवार-शनिवार रात चोरों ने अलग अलग स्थानों पर सात जगह ताले तोड़कर चोरी वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने घरों में रखे सोने चांदी के जेवर सहित नकदी चुराई है। सुबह जब लोग सोकर उठे और घरों के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। करीब 7 लाख रुपए की चोरी का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इधर लोगों का आक्रोश पुलिस पर भी है। लोगों का कहना है कि कस्बे में रात्रि गश्त की मांग कस्बे के लोग कई दिनों से कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने रात्रि गश्त शुरू नहीं कराई। इसके चलते चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और चौकी का घेराव कर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।

इसे भी पढ़ें  24 फरवरी को होंगे कोलारस और मुंगावली उपचुनाव, 28 को मतगणना

चोरों ने सबसे पहले रमेश पुत्र चेतन रघुवंशी के घर के ताले तोड़कर वहां से 14 तोला सोना, 200 ग्राम चांदी और 7 हजार रुपए नकदी चुरा लिए।

इसके बाद राजेश पुत्र रामसिंह रघुवंशी के यहां से चांदी की थाली, गिलास, एक लैपटॉप चुरा लिया। चोरों ने जीतेन्द्र पुत्र नारायण रघुवंशी के घर से चार सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायजेब और 5 हजार रुपए नकदी चुरा लिया। रघुवीर पुत्र ऊधमसिंह के यहां से 400 ग्राम चांदी, दो हजार रुपए नकदी व साड़ियां चोरी कर लीं। इसके अलावा सुरेश और अरबिंद रघुवंशी के घर के भी ताले तोड़कर वहां से सामान चुरा लिया।

इसे भी पढ़ें  इंदौर की दवा फैक्टरी में आग, 40 मजदूरों को बाहर निकाला

इनका कहना

लुकवासा में 7 घरों के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जहां तक ग्रामीणों की मांग थी कि स्टाफ को बदला जाए, इसे लेकर आला अधिकारियों से जो दिशा निर्देश प्राप्त होंगे, वैसा किया जाएगा।

अवनीत शर्मा, थाना प्रभारी कोलारस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *