मध्यप्रदेश

जीवाजी विश्वविद्यालय में हड़ताली कर्मचारियों ने किया सुंदर कांड का पाठ

ग्वालियर। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल को अब लंबा अरसा हो चुका हैं. इसका खामियाजा विश्वविद्यालय के कामकाज पर पड़ रहा हैं. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने और नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए कर्मचारियों ने 7 मार्च से जो हड़ताल शुरू की वह अभी जारी हैं. शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर सुंदरकांड का पाठ किया. कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी.

कर्मचारियों ने इस बात पर अफसोस भी जताया कि हड़ताल पर रहने के कारण वे कामकाज प्रभावित होते हुए देख रहे हैं. लेकिन साथ ही कहा कि  वह मजबूर हैं क्योंकि सरकार ने 2010 में उन्हें नियमित करने का भरोसा दिलाया था, जो अब तक पूरा नहीं किया जा रहा हैं. इस मामले में विश्व विद्यालय प्रबंधन कर्मचारियों के साथ दिख रहा हैं. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अपनी मजबूरी जताते हुए कहा है कि कर्मचारियों के बारे में फैसला सरकार को करना हैं. उम्मीद की जानी चाहिए कि दो-चार दिन में कोई निर्णय कर्मचारियों के हित में सरकार लेगी. शुक्रवार को कर्मचारियों ने दोपहर 2 से 5 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया और सरकार को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Show More

Related Articles

Back to top button