महिला थाने में दहेज प्रताड़ना ‘पैकेज’, केस दर्ज करवाने का रेट

इंदौर।महिला थाने के चक्कर काटते-काटते थक गई। रिपोर्ट लिखवाने के लिए पैकेज डील की जा रही है। पति पर केस दर्ज करने के 5 हजार, सास-ससुर के 10 हजार और ननद-ननदोई को शामिल करने के 15 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं।

मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम की जनसुनवाई में दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंची लक्ष्मीपुरी (किला मैदान) निवासी हिना जेबेलिया ने महिला टीआई ज्योति शर्मा पर यह आरोप लगाया। उसने कहा कि उसकी शादी नवंबर 2015 में चिराग जेबेलिया निवासी राजकोट (गुजरात) से हुई थी।

दहेज में 5 लाख रुपए, जेवर और सामान दिया था। पति ने खुद का रेस्तरां, फार्म हाउस और खेती की जमीन बताई थी लेकिन ससुराल जाने पर सारी बातें झूठी निकली। कुछ दिन बाद ससुर रणजीत और सास संध्या ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें  आपके लिये जरूरी खबर-भोपाल से गुजरने वाली 4 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

दो माह पहले उसने महिला थाने में देहज प्रताड़ना की शिकायत की। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मंजू तिवारी ने कहा कि 5 हजार में पति, 10 हजार में सास-ससुर व 15 हजार रुपए में ननद-ननदोई पर केस दर्ज होता है। रुपए देने से मना किया तो रिपोर्ट नहीं लिखी। नाराज एसपी (मुख्यालय) मो. यूसुफ कुरैशी ने तत्काल तिवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीआई शर्मा ने पीड़िता से कहा कि वह उनसे मिली नहीं थी। तो पीड़िता ने कहा कि वह दो बार आई थी लेकिन दो घंटे थाने में बैठाए रखा।

आरोप गलत

महिला ने थाने में रुपए लेने का गलत आरोप लगाया है। हेड कांस्टेबल मंजू को लाइन अटैच कर दिया गया है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -ज्योति शर्मा, महिला टीआई

इसे भी पढ़ें  इंदौर की दवा फैक्टरी में आग, 40 मजदूरों को बाहर निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *