भोपाल : BRTS कॉरिडोर में एक्सीडेंट, 2 बच्चों की मौत

भोपाल। भोपाल के पास बैरागढ़ में बीआरटीएस कॉरिडोर में बस और एक्टिवा में हुई टक्कर में 2 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक्टिवा लेकर ये बच्चे बीआरटीएस कॉरिडोर में घुस गए थे और उनकी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई।

mandihalchal

बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित बीआरटीएस कॉरिडोर में लाल बस और एक्टिवा के बीच ये भिडंत हुई। घटना दो पहिया वाहन के शोरूम के पास हुई। एक्सीडेंट के बाद दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। भिड़ंत का अंंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इसे भी पढ़ें  प्रेमी फांसी पर लटका, तो प्रेमिका ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *