Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

जलसंकट के विरोध में शिवपुरी में बंद का, कई इलाकों में असर

शिवपुरी। पानी के लिए बीते कई सालों से परेशान जनता ने सिंध जलावर्धन योजना में देरी को लेकर शहर के बाजार बंद रखे। योजना का पानी घर घर जल्द पहुंचाने, योजना 10 साल तक अधूरी रहने पर दोषियों को सजा देने, पाइपलाइन बदले जाने की मांग को लेकर बीते 25 दिन से जल सत्याग्रह कर रही पब्लिक पार्लियामेंट की मंशा अनुरूप नगर के व्यवसाइयों ने एक दिन का स्वेच्छिक बन्द आयोजित किया। सिटी के सदर बाजार, कोर्ट रोड, धर्मशाला रोड जैसे अतिव्यस्त बाजारों में आज ताले झूलते नजर आए। मेडिकल, पेट्रोल पंप, चाय दुकाने खुली दिखी। कमलागंज, पुरानी शिवपुरी के इलाके में आधा बाजार बंद रहा।

पुलिस ने थमाया नोटिस –

जल सत्याग्रह को 188 के तहत परमिशन दी गई थी। आंदोलन माधवचोक धरना स्थल तक सीमित रखना था लेकिन बीते रोज योजना की देरी ओर भ्रष्टाचारियों की अर्थी निकालने के बाद आज पार्लियामेंट की ओर से नगर बन्द की जानकारी प्रशासन को लगी उन्होंने नोटिस जारी कर दिया। देर रात दिए नोटिस के बाद केस दर्ज की तलवार आंदोलनकारियों पर झूल रही है।

जनता बोली तो करेंगे अनिश्चितकालीन बन्द –

आंदोलनकारियों को नोटिस मिलने को लेकर नगर के लोगो मे गुस्सा है, लोगो का कहना है, की अगर कार्रवाई की गई तो फिर अनिश्चितकालिन बाजार बन्द किया जाएगा। लोगो का कहना है, आंदोलन किसी एक को पानी दिलाने नही बल्कि ढाई लाख आवादी को लेकर किया जा रहा है। ये पहला मौका है, जब बाजार अपनी मर्जी से पूरी तरह बंद रखे गए।

114 करोड़ की है योजना –

यहाँ बता दे कि नगर के लिए यूपीए सरकार से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 65 करोड़ की सिंध जलावर्धन योजना साल 2008 में लाये। 2010 में पूरी होने थी। 24 घण्टे हर घर मे पानी वाली पीपीपी मोड़ योजना आज तक लंबित है। फिर पब्लिक पार्लियामेंट अमल में आई जिसने आंदोलन किया, लेकिन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2013 में ठप पड़ी योजना को हाथ मे लिया ओर योजना शीघ्र पूरी करने कहा तो 23 दिन में आंदोलन खत्म हुआ।

जिसके बाद मंत्री ने वन, बिजली के सभी अड़ंगे दूर कराकर जब योजना के लिए कई बार डेम पर डेरा डाला, मोनिटरिंग की तो 20 दिसंबर 2017 में पानी सिटी बाईपास तक आया। लेकिन नपा की अनदेखी से योजना फिर अटकी, लोगो ने फिर मंत्री यशोधरा राजे को प्रजामण्डल के बनरतले ज्ञापन दिया जिसके बाद अब योजना का पानी सिटी की 4 टँकियो तक आया है। गांधी पार्क, चिलोद की टँकी वाले इलाकों में पानी की घर तक सप्लाई हो भी रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button