सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की लड़कियों ने किया कोतवाली का भृमण,जाने खुद की सुरक्षा करने के तरीके
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की छात्राओं ने किया कोतवाली का भृमण,जाने खुद की सुरक्षा करने के तरीके

शिवपुरी।सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की छात्राओं ने आज कोतवाली का भृमण किया।कोतवाली आ कर उन्होंने अपनी सुरक्षा कैसे करनी है क्या करना है ये सब जाना।कोतवाली में उनको बताया गया कि अगर कोई भी आपसे कहे कि आपकी माँ बीमार है मेरे साथ चलो तो आपको उनके साथ नहीं जाना सीधे कोतवाली आना है और उसके खिलाफ शिकायत करनी है।अगर ट्रैन में कोई मांगने वाला आये तो उसे कुछ मत दो क्योंकि वो आपके द्वारा दिया हुआ खाना खा कर बेहोश होने का नाटक करते है और आपसे पैसे ऐंठ लेते है।कोतवाली में उनको उनकी सहायता के लिए अलग अलग नंबर बताये और साथ मे वूमेन हेल्प के लिए एक एप्प भी लॉन्च हुआ है उसके बारे में भी जानकारी दी।उन छत्राओं को कहानियां सुना कर भी बताया गया कि कैसे अपनी सुरक्षा करनी है।कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।


