
Chandrayaan 2 Launch Live Update: भारत के लिए आज बेहद खास दिन है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को लॉन्च कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लेकर ‘बाहुबली’ रॉकेट (GSLV MK-3) दोपहर 2.43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ। रॉकेट ने चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा दिया है। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लेकर सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर नजर बनाए हुए थे। सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों और इसरो की टीम को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन 130 करोड़ देशवासियों के लिए गर्व का दिन है।

#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi watched the live telecast of #Chandrayaan2 launch by ISRO, at 2:43 pm today. (Earlier visuals)
8,1563:51 PM – Jul 22, 2019Twitter Ads info and privacy1,695 people are talking about this
चंद्रयान-2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर इसरो के चीफ के सिवन ने कहा कि हमने चंद्रयान-2 की तकनीकी दिक्कत दूर कर इस मिशन को अंतरिक्ष में भेजा। इसकी लॉन्चिंग हमारी सोच से भी बेहतर हुई है। चांद की तरफ भारत की ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत हुई। चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है। हमें अपने अगले मिशन पर लगना है।

#WATCH: GSLVMkIII-M1 lifts-off from Sriharikota carrying #Chandrayaan2 #ISRO
11.9K2:48 PM – Jul 22, 2019Twitter Ads info and privacy3,230 people are talking about this
इसरो की तरफ से कहा गया है कि अभी रॉकेट की गति बिल्कुल सामान्य है। सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से ही चल रहा है। दोनों एस- 200 रॉकेट्स चंद्रयान-2 से अलग हो गए हैं।



