शिव समाज सेवा उत्थान समिति द्वारा योगा कार्यक्रम सम्पन्न
शिव समाज सेवा उत्थान समिति के द्वारा आज दिनांक 5 मई 2019 योगा का कार्यक्रम दूलमपुर कुंदन की शाखा में किया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बच्चों को जीवन में परिवारिक ग्रह कलाओं से मुक्त रहने की प्रेरणा दी श्री शुक्ला ने कहा कि परिवार में छोटी-छोटी बातों पर बच्चों में आपसी विवाद हो जाता है जिसका परिणाम माता पिता को भुगतना पड़ता है और कभी कभी तो ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि बच्चे अपनी जिंदगी से भी हाथ धो बैठते हैं इसलिए प्यारे बच्चों आप कभी लड़े नही अगर लड़ाई हो भी जाती है तो बोलचाल कभी बंद ना करें। बोलचाल बंद हो जाने के कारण मधुर से मधुर संबंध क्षण भर में बिखर जाते है।

इसलिए आप लोग हंसते रहे खेलते रहे पढ़ते रहें और आगे बढ़ते रहे और प्यार से रिश्ते निभाते रहे। कह कर अपनी बात को समाप्त किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था अध्यक्ष आशीष शुक्ला समाजसेवी अभय सिंह संस्था अध्यापक सागर शुक्ला तथा बच्चे उपस्थित रहे।


