मध्यप्रदेशशिवपुरी
करेरा में कांग्रेसी कार्यकर्ता पर हुआ जानलेवा हमला

शिवपुरी। करेरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 के कांग्रेसी नेता महेंद्र कुशवाहा पर बुधवार की रात 11:30 बजे हरी कुशवाहा किसी बात पर कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उत्तेजित होकर हरि कुशवाह ने देसी कट्टे से महेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली उनके दाहिने हाथ में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
महेंद्र गंभीर हालत देखते हुए उन्हें करेरा स्वास्थ्य केंद्र से शिवपुरी रेफर कर दिया है। घटना का पता चलते ही कांग्रेस पार्टी के किसान कांग्रेस महासचिव मान सिंह फौजी ने तुरंत जाकर महेंद्र कुशवाहा को करेरा से शिवपुरी रेफर करवाया।




