Latest

*डॉ. साधो ने ली बाये हाथ से सलामी,बताया गया दाया हाथ फ्रेक्चर है*

*डॉ. साधो ने ली बाये हाथ से सलामी,बताया गया दाया हाथ फ्रेक्चर है*

खरगोन। गणतंत्र दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर डीआरपी लाइन में हुए मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि चिकि त्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने बाएं हाथ से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पिछले दिनों इंदौर में आयोजन के दौरान फिसलने से उनका दायां कंधा फ्रेक्चर हो गया था। प्लास्टर चढ़ा होने से उन्होंने बाएं हाथ का इस्तेमाल किया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने ने बताया कि डॉ. साधौ के दाएं हाथ में परेशानी थी। ऐसी परिस्थिति में बाएं हाथ से भी सलामी ली जा सकती है।

*कर्तव्य निभाया*

डॉ. साधौ ने कहा कि कंधे में फ्रेक्चर होने से चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। बावजूद राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया।

Show More

Related Articles

Back to top button