Latestराष्ट्रीय

चुनाव नतीजों के बाद फडणवीस बोले, 15 बागी हमारे साथ आने को तैयार

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम देवेंद्र फडणवसी ने पीएम मोदी को आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना और हमारे (भाजपा) बीच जो तय हुआ है, उसके अनुसार हम आगे बढ़ने वाले हैं। गठबंधन के दौरान जो तय किया गया था वो आने वाले दिनों में सही समय पर बता दिया जाएगा। 

15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया है और वे हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। दूसरे भी आ सकते हैं लेकिन ये 15 हमारे साथ आएंगे। इनमें से ज्यादातर भाजपा या शिवसेना के बागी हैं।

इसके साथ ही फडणवीस ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का भी विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया है। फडणवीस ने जनता को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महायुती में विश्वास जताने के लिए आभार एवं आशा व्यक्त करता हूं जनता कि उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा। 

महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने महाराष्ट्र 159 सीटों पर जीत दर्ज की हैं। भाजपा को 101 और शिवसेना को 58 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 98 सीट प्राप्त हुई हैं। कांग्रेस को 45 और शिवसेना को 53 सीटें मिली हैं एवं अन्य को 31 सीटें प्राप्त हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button