Latest

*कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल गांधी इसलिए अब प्रियंका को लाया गया है- नरेंद्र सिंह तोमर*

*कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल गांधी इसलिए अब प्रियंका को लाया गया है- नरेंद्र सिंह तोमर*

*शिवपुरी में नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा*

*ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ली बैठक*

शिवपुरी।केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार से जुड़ी प्रियंका गांधी को पार्टी का नया महासचिव बनाए जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे इसलिए अब प्रियंका गांधी को आगे लाया गया है। श्री तोमर कहा कि प्रियंका के आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कांग्रेसियों को कोई फर्क दिख रहा हो तो वही बता सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात शिवपुरी में पत्रकारों चर्चा के दौरान कही। गुरुवार को श्री तोमर ने होटल ग्रीन व्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान श्री तोमर ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में श्री तोमर ने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button