शराबबंदी के बावजूद होटल में जमी महफिल, ड्रिंक करते 21 हाईप्रोफाइल महिलाएं धराईं

सूरत। सूरत पुलिस ने शुक्रवार देर रात पीपलोद की ओईस्टर होटल में चल रही महफिल में छापा मारकर कर 21 हाईप्रोफाइल महिलाओं को शराब पीते हुए पकड़ा है। इसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने छापा मारा उस समय 40 महिलाएं शराब पी रही थी, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही 19 महिलाएं भागने में सफल हो गई। पुलिस ने महेफिल से बियर और वोडका की कुल 12 बोतले जब्त की है।
जानकारी के मुताबिक उमरा पुलिस को पीपलोद में डुमस रोड पर बिगबजार के सामने स्थित होटल ओईस्टर में शराब की महेफिल चल रही होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उमरा पुलिस की टीम ने रात 11 बजे के करीब होटल में छापा मारा। इस दौरान भगदड़ मच गई।
उमरा पुलिस थाने के प्रभारी बी.एच. गोर ने बताया कि जिस समय पुलिस ने होटल में छापा उस दौरान कुल 40 महिलाएं शराब पी रही थी। लेकिन पुलिस को देख भगदड़ मच गई । कई महिलाएं होटल के पीछे के दरवाजे से भाग निकली। पुलिस की टीम ने हाईप्रोफाइल 21 महिलाओं को नशे की हालत में पकड़ लिया है। जिसमें कई विदेशी महिलाएं भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सभी को मेडिकल चेकअप के लिए सूरत के नए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां खून ने नमूने लेने के बाद सभी छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि शराब पीते पकड़ गई सभी हाईप्रोफाइल महिलाएं है। उनके पकड़े जाने की खबर मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गये थे।
मामले को रफादफा करने के लिए उपर से भी कई फोन कॉल आए। पुलिस ने बताया कि शराब की महफिल का आयोजन किसने किया था और शराब कहां से लाई गई थी। इस मामले में होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं को छोड़ दिया गया है। हालाकि शनिवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।


