Latest

PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात चुनावी दौरा आज से, भरूच और सुरेंद्रनगर में सभाएं

गांधीनगर। गुजरात में भाजपा के चुनावी अभियान को निर्णायक बढ़त दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर अपने गृह राज्य पहुंच रहे हैं।

वह रविवार से अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगे। इस दौरान पीएम भाजपा द्वारा आयोजित सात विकास रैलियों को संबोधित करेंगे।

रविवार को वह भरूच और सुरेंद्रनगर में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट जाने का भी कार्यक्रम है।

शाम को वह अहमदाबाद में स्वामी नारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भाजपा एक विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रही है।

इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी वलसाड और भावनगर में विकास रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें  नव वर्ष पर माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

वह जूनागढ़ और जामनगर में भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम 6 दिसंबर के बाद भी तीन चरणों में राज्य का दौरा करेंगे।

इस दौरान उनके द्वारा 24 जनसभा और रैलियों को संबोधित किए जाने की संभावना है। इससे पूर्व बुधवार को भी मोदी ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *