Latest

उपज का भुगतान ना होने से किसान हो रहे है परेशान

*उपज का भुगतान ना होने से किसान हो रहे है परेशान*

कटनी।अपनी उपज का भुगतान करवाने के लिए किसानों ने बहोरीबंद एसडीएम धीरेंद्र सिंह व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। किसानों ने जल्द से जल्द मामले के समाधान की मांग की है। किसानों ने अपनी शिकायत में बताया है कि कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के किसानों को वारदाना न होने के कारण टोकन दिए गए थे। इसमें बताया गया था कि शासन के अधिकारियों द्वारा कहा गया कि वारदाना आ जाने पर तौल करा ली जाएगी।

मामले में 28 व 30 जनवरी को वारदाना आने पर समिति के द्वारा तौल करा ली गई लेकिन आज तक धान ऑनलाइन दर्ज नहीं की गई है। इस कारण किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि किसानों के सामने शादी बच्चों की फीस व अन्य खर्चों में परेशानी हो रही है। ऐसे में किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएगा। अगर दो दिन के अंदर धान ऑन लाइन दर्ज नहीं हुई तो चकाजाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जवाबदारी शासन की होगी। निवेदन धान ऑनलाइन दर्ज करवाने का निवेदन किसानों ने किया है। आवेदन सौंपने के दौरान बाकल, इमलिया, चांदनखेड़ा, बरही, सलैया, पटोरी के किसान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button