Latestशिवपुरी

शिवपुरी हादसा: सेना के हेलीकॉप्‍टर से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला, अभी भी फंसे कई लोग

शिवपुरी। यहां शाम 4 बजे सुल्‍तानगढ़ के झरने में नहाने गए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से बह गए थे। उनके अलावा करीब 30 लोग बीच झरने में बनी चट्टान पर फंसे थे। उनके लिए देर शाम बारिश के बीच रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया गया।

सेना के हेलीकॉप्‍टर से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए बताया कि 7 लोगों को बचाया जा चुका है। शेष को सुरक्षित निकाले जाने को लेकर प्रयास जारी हैं।

आज शाम को शिवपुरी और ग्‍वालियर के सीमा क्षेत्र स्थित सुल्‍तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने आए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए।शिवपुरी में वाॅटर फॉल में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। मैं लगातार बचाव दल के संपर्क में हूं। हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव दल प्रयासरत है। 7 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया जा चुका है।

— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) 15 August 2018

घटना शाम 4 बजे के आसपास की है। 15 अगस्‍त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे।

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शिवपुरी में घटनास्‍थल पर पहुंच चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि रेस्क्यू देर से शुरू करने और बिना चेतावनी के पानी छोडने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही होगी।

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर ज़िले के सुल्तानगढ़ में फसे लोगों के रेस्क्यू के लिए प्रशासनिक अधिकारियां से बात करके किसी भी स्थिति में सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए आग्रह किया।

सिंधिया ने आम जनों से अपील की है कि इस तरह के जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।

सुल्तानगढ़ झरने पर एनडीआरएफ की टीम द्वारा शाम 7:00 बजे से बचाव कार्य किया जा रहा है जिसमें हेलीकॉप्टर की मदद से यह कार्य किया जा रहा है।

साथ ही 30 लोगों की बहने की आशंका जताई जा रही है। इसमें दो लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है और 11 लापता है और 5 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button