Latest

*भाजपा नेता की भाभी की नृशंस हत्या,मामला उज्जैन का*

*भाजपा नेता की भाभी की नृशंस हत्या,मामला उज्जैन का*

उज्जैन । खेत पर काम कर रही एक महिला की शुक्रवार शाम बदमाशों ने धारदार हथियारों से हत्या कर दी। बदमाश शरीर पर पहने आभूषण भी ले उड़े। मृतका पूर्व सरपंच व भाजपा नेता की भाभी थी। मामला शहर से करीब चार किमी दूर ग्राम अमलावदिया के जंगल का है।
पुलिस के मुताबिक भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री व पूर्व सरपंच लालसिंह आंजना की भाभी सीताबाई पति भूरालाल (57) शुक्रवार शाम अपने खेत पर काम कर रही थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और महिला पर हथियारों से हमला कर लूट का प्रयास किया।

महिला ने विरोध किया लेकिन उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। रात तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे वहां सीताबाई खून में लथपथ मिली। महिला के साथ हुई वारदात की जानकारी रात 9 बजे लगने पर पुलिस को सूचना दी गई।

*कान कट गया*

मौके पर पुलिस को महिला के गले पर कुल्हाड़ी के निशान मिले व उसका कान कटा हुआ था। बताया जा रहा है, उक्त कार्य कंजरों का हो सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button