Latest

केरल में बारिश बरपा रही कहर, अब तक 45 की हुई मौत

कोझिकोड। एक तरफ देश के उत्तरी हिस्से में धूल ने लोगों की जिंदगी मुहाल कर रखी है वहीं दक्षिण भारत में बारिश कहर बरपा रही है। केरल में मानसून की आमद के बाद से लगातार हो रही बारिश ने अब तक कई जानें ले ली है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को एक बच्ची और किशोर का शव मिलने के बाद बारिश के चलते राज्य में मरने वालों की संख्या 45 पहुंच चुकी थी।

वहीं कट्टीपारा में हुए भूस्खलन के बाद शवों का मिलना जारी है। शुक्रवार को मलबे से डेढ़ साल की बच्ची रिफा मरियम का शव बरामद किया गया वहीं अभिनव नाम का बालक वडकरा तालुक में बह गया था। मलबे में अब भी तीन परिवारों के 6 लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सर्च ऑपरेशन जरा है और हम उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं।
बीच मुख्यमंत्री पी विजयन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन लोगों को मुआवजा दिया जाए जो अपनों को खो चुके हैं और जिनकी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह निर्देश दिए।

राज्य मंत्री टीपी रामाकृष्णन ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और बाद में मीडिया से कहा कि सड़कों पर पानी और बाढ़ की वजह नेशनल डिजास्टर टीम को यहां पहुंचने में देरी हुई। इलाके में एनडीआरएफ के अलावा पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू टीम तेजी से राहत और बचाव कार्य में लगी है। प्रभावित लोगों को कैंप में ले जाकर खाना और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस बीच विपक्षी नेता रमेश चेन्नीथला ने विधानसभा में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों के लिए विशेष पैकेज की मांग की।

Show More

Related Articles

Back to top button