ग्वालियर

जीवाजी विश्वविद्यालय से 50 कॉलेज की संबद्धता हो सकती है समाप्त

ग्वालियर । जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध चार सौ महाविद्यालयों की मान्यता पर अब शनिवार को फैसला होने की उम्मीद है. विश्वविद्यालय की स्थाई समिति की बैठक में संबद्धता वाले महाविद्यालय की निरीक्षण रिपोर्ट पर गुरुवार को मंथन हुआ. इस स्थाई समिति की बैठक में कुलपति सहित विश्वविद्यालय के संबद्धता प्रभारी और दूसरे अधिकारी मौजूद रहे.

दरअसल पिछले महीने विश्वविद्यालय के निरीक्षण दल ने ग्वालियर, चंबल अंचल के करीब 400 कॉलेजों का निरीक्षण किया गया था.इनमें जिनके पास एक कॉलेज के लिए बुनियादी सहूलियात तक नहीं हैं, उनकी मान्यता अगली बैठक में समाप्त हो सकती है. शिक्षकों की तैनाती, प्रयोगशाला और प्ले ग्राउंड आदि बुनियादी जरूरतों को लेकर विश्वविद्यालय ने पिछले 2 दिनों में स्थाई समिति की बैठक में करीब 50 कॉलेज ऐसे छांटे हैं जो अहर्ताएं पूरी नहीं करते. लिहाजा इनकी संबद्धता इस साल खत्म होने की संभावना ज्यादा है.

Show More

Related Articles

Back to top button