Latestग्वालियर

ग्वालियर में छह दिन से सीवियर कोल्ड डे, 2 दिन बाद हो सकती है बारिश

ग्वालियर। ग्वालियर मेें लगातार तीन दिनों से पांच डिग्री से नीचे चल रहे तापमान के चलते इन दिनों ठंड ने विकराल रूप ले लिया है। सुबह से रात तक कंपकपाने वाली सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। रविवार की सुबह कोहरा और दिनों की अपेक्षा कम रहा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कोहरा अब धीरे-धीरे कुछ कम होगा। इसके चलते रात का तापमान भी बढ़ेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

लेकिन दिन भर धूप के बाद भी लोगों को जरा भी राहत नहीं मिली। इसके चलते लोग को घरों के अंदर भी हवाओं ने परेशनियों में डाल दिया। वहीं सोमवार सुबह से कहरा छाया रहा जो कि करीब 10 बजे रहा और दोपहर के 12 बजे तक धूप भी नहीं निकली है। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य से अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री कम होने पर सीवियर कोल्ड डे होता है। इसके चलते पिछले छह दिनों से सीवियर कोल्ड डे की गिरफ्त में शहर है। इसके चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। 
वहीं रविवार को दिन हवाओं के चलने से गलन भरी सर्दी से लोग परेशान होते रहे। वहीं शाम होते ही सर्दी का असर बढ़ गया। इससे रात में लोगों को काफी परेशानी आई। रविवार को अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सीवियर कोल्ड डे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button