
भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर। प्रदेश में सोमवार को अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड खजुराहो, खरगोन, शाजापुर, उमरिया और दमोह के नाम दर्ज हुआ। यहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। खरगोन में तो अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, सागर, शाजापुर, रायसेन, राजगढ़ एवं श्योपुर कला में हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में सबसे गर्म रही राजगढ़ और भोपाल की रात
भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात रविवार और सोमवार की दरमियानी रात रही। पहली बार राजधानी का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री के आसपास रहा जो सामान्यत से पांच डिग्री अधिक बताया जा रहा है। इसमें ढाई डिग्री का इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं, दिन में भी सूरज आग उगल रहा है। पिछले दो दिनों से पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
<
महाकोशल-विंध्य : सिवनी में आंधी के साथ बारिश
महाकोशल-विंध्य के अधिकांश जिलों में 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहा। तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। गर्मी से बचने लोग तरह-तरह के जतन कर रहे है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। अंचल में सबसे ज्यादा तापमान पन्ना जिले में 46 व दमोह में 45 डिग्री रहा। सिवनी में आंधी के साथ आधे घंटे में आधा इंच बारिश भी हुई।
10 जिलों में हीट स्ट्रोक का अलर्ट, राजधानी में गर्म रात रहने की चेतावनी
राजधानी में खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, सागर, शाजापुर, रायसेन, राजगढ़, एवं श्योपुर कलां में हीट स्ट्रोक अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लू की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं श्योपुर कलां, शाजापुर, टीकमगढ़, राजगढ़ और भोपाल एवं उज्जैन में राते गर्म रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौ तपा 25 मई से शुरू हो रहा है। इस बार 45 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंचने वाला है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
पन्ना—-46
खरगोन—-45.8
बड़वानी—-45.8
राजगढ़—-45.2
बुरहानपुर—-45
नीमच—-45
दमोह—-45
शाजापुर—-44.7
खंडवा—-44.1
देवास—-44
ग्वालियर—-44
रतलाम—-43.8
बालाघाट—-43.8
भोपाल—-43.7
सतना—-43.5
उज्जैन—-43.5
रीवा—-43.2
मंदसौर—-42.5
धार—-42.5
सिवनी—-42.4
इंदौर—-42.2
डिंडौरी—-42.2
नरसिंहपुर—-42
आलीराजपुर—-42
झाबुआ—-42
जबलपुर—-41.6
अनूपपुर—-41



