Latest

नशे की हालत में सुरक्षाकर्मियों ने किया महिला के साथ बलात्कार

भोपाल। भोपाल में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। लेकिन ताजा घटनाक्रम में रक्षकों के ही भक्षक बनने की घटना सामने आई है। यहां पुलिसकर्मी और एसएएफ के जवान पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक विदिशा की एक महिला से हनुमानगंज थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। महिला से नशे की हालत में दो सुरक्षाकर्मियों ने एक लॉज में दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों में एक भोपाल ट्रैफिक पुलिस का जवान है जबकि दूसरा आरोपी एसएएफ में पदस्थ है।

महिला की शिकायत पर भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button