
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सैम पित्रोदा से कहा है कि वे अपने सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगें। सैम पित्रौदा ने कहा था कि मोदी केवल वोट की राजनीति कर रह हैं। वे मुद्दों की बात नहीं करते हैं। 1984 में जो हुआ वह हुआ आपने इतने वर्ष क्या किया।
राहुल ने कहा कि, सैम पित्रोदा ने जो कहा वह मामला पूरी तरह से खत्म हो गया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। ’84 त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना है। सिख दंगे एक भयानक त्रासदी थी और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था
सैम के बयान पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए इसकी आलोचना की थी। देर शाम को कांग्रेस ने एक बयान जारी करते हुए इसे सैम का निजी विचार बताया था।

R Gandhi: What Sam Pitroda said is completely out of line&he should apologise. People responsible for ’84 tragedy have to be punished. Ex PM, Manmohan Singh has apologised. Sonia ji has apologised. Made our position very clear-’84 was a terrible tragedy&should never have happened56422:53 – 10 May 2019389 people are talking about thisTwitter Ads information and privacy
कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि हिंसा भले ही वह जाति आधारित हो, रंग के आधार पर हो या फिर धर्म के आधार पर हो वह हिंसा है। हम इन बातों की निंदा करते हैं।
सैम का बयान उनका निजी बयान है। सभी नेताओं से यह अपील है कि वे बयान देने में सावधानी बरतें। इसके बाद सैम ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।
1984 के सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के रिमार्क को लेकर कांग्रेस द्वारा पल्ला झाड़ दिये जाने के बाद सैम पित्रोदा ने यू टर्न लिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरह से व्यक्त किया गया है।


