Latestराष्ट्रीय

मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

नेशनल डेस्कः शिवसेना नेता सचिन सावंत की मुंबई के कांदिवली के गोकुल नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने सावंत पर कई गोलियां चलाई।

— ANI (@ANI) April 22, 2018

गोली लगने के बाद पुलिस सावंत को शताब्दी अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सावंत कुरर के डिप्टी शाखा प्रमुख भी थे। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांवत के साथी ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ बाइक से जा रहे थे और करीब 9 बजे गोकुल नगर पहुंचे। वहां पर किसी ने उन्हें पीछे से आवाज दी तो वह रुके और पीछे गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश उनके पास आए और गोली मारकर भाग गए।

पहले भी हो चुका है हमला
इससे पहले शिवसेना के पार्षद अशोक सांवत की जनवरी में इसी तरह कांदिवली में हत्या हुई थी। सचिन सांवत पर पहले भी हमला हो चुका है। 2009 में उनपर गोली चलाई गई थी। पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह 2 दशक से शिवसेना से जुड़े हुए थे और जल्द में उन्हें शाखा प्रमुख बनाया जाना था। 

Show More

Related Articles

Back to top button