दावोस में पीएम मोदी कुछ ही देर में करेंगे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का उद्घाटन

दावोस। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने गए पीएम मोदी आज इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और अपना संबोधन देंगे। खबरों के अनुसार पीएम मोदी भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें पीएम मोदी दुनियाभर के निवेशकों को भारत में मौजूद संभावनाओं की जानकारी देंगे।

खबरों के अनुसार पीएम मोदी अपने संबोधन में दुनिया को यह बताएंगे कि व्यापार और निवेश के लिए भारत के दरवाजे खुले हैं और वो ऐसी अर्थव्यवस्था है जो दुनिया के विकास में योगदान दे सकती है। पीएम मोदी ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।

बता दें कि इसके पहले पीएम मोदी ने दावोस में ग्लोबल सीईओ के साथ राउंड टेबल मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने इन सीईओ को भारत में मौजूद अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस बैठक के अलावा पीएम मोदी भारतीय कंपनियों के सीईओ से अलग से भी बात करेंगे।

इसे भी पढ़ें  अचेत अवस्था मे मिले VHP अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया

अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने लिखा है कि पीएम मोदी ने वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात कर भारती की विकास यात्रा का बखान करने के साथ ही यहां मौजूद मौकों की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *