Latest

खरगोन जिले में 4 पदाधिकारियों का निष्‍कासन, 1200 कांग्रेसी देंगे इस्तीफे

खरगोन। जिले के महेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित तीन अन्य पदाधिकारियों के निष्कासन को लेकर जिला कांगे्रस में घमासान जारी है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मिर्जा हबीब बेग ने बताया कि इस निर्णय के विरोध में 1200 कांग्रेसी इस्तीफा देंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश में संगठन में हुए बड़े उलटफेर में अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर महेश्वर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनसिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन, मंडल अध्यक्ष गिरीराज सराफ और सेक्टर अध्यक्ष शुभम व्यास को निष्कासित किया गया है।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, विधायक सचिन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद ताराचंद पटेल सहित कई नेताओं ने इस निर्णय का विरोध कर राहुल गांधी, अशोक गेहलोत व कमलनाथ से मुलाकात करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि इस कदम से जिले में कांग्रेस कमजोर होगी।

उन्होंने प्रदेश महासचिव व प्रभारी दीपक बावरिया के इस निर्णय को जिले के लिए अनुचित बताया। गौरतलब है कि जिले में यादव व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के बीच गुटबाजी है और निष्कासित सभी पदाधिकारी यादव गुट के हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button