GeneralNews

अटल जी के जन्मदिन 25 दिसंबर से कुपोषित परिवार की महिलाओं को ₹1000 देने की शुरुआत

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिवपुरी श्योपुर सहित अन्य जगह रहने वाले आदिवासी परिवारों को कुपोषण मिटाने के लिए इन परिवारों की महिलाओं को ₹1000 देने की शुरुआत 25 दिसंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस से शुरू होगी ।

चरण पादुका योजना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज शिवपुरी जिले के रन्नोद में एक अंत्योदय मेले में भाग लेते हुए कहीं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन में कहा कि तेंदूपत्ता संग्रह को 26 जनवरी से चरण पादुका योजना की शुरुआत की जाएगी। इस योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल जूते और पानी के लिए बोतल दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश में 26 जनवरी से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गरीबों के कल्याण के लिए गरीब कल्याण एजेंडा शुरू किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य निचले स्तर के हर व्यक्ति को विकास से जोड़ना है।

इसे भी पढ़ें  A Paradise for Holiday

रन्नौद में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रन्नोद में अंत्योदय मेले में 143 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य एवं विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रन्नौद में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की साथ ही रन्नोद में नगर परिषद बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

मिलेगी रीडिंग बिल से निजात,फिक्स बिल आएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रन्नौद में की घोषणा,जल्द ही प्रदेश वासियों को मिलेगी रीडिंग बिल से निजात,फिक्स बिल आएंगे गरीबो को 200 रुपये प्रतिमाह में मिलेगी बिजली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *