डबरा ब्रेकिंग।मंडी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, एसडीएम ने संभाला पदभार
डबरा ब्रेकिंग।मंडी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त, एसडीएम ने संभाला पदभार
कृषि उपज मंडी समिति में भारसाधक एसडीएम जयति सिंह IAS अधिकारी ने पदभार संभाल लिया है। मंडी सचिव पी एस जाधव ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी गौतम का कार्यकाल समाप्त हो जाने से सोमवार 7 जनवरी को भारसाधक अधिकारी राजस्व एसडीएम जयति सिंह IAS (राजस्व) ने मंडी का पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान मंडी सचिव पी एस जाधव ने मंडी की मुख्य शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों व मंडीकर्मियों का परिचय करवाया। इस पर भारसाधक अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर मंडी स्टॉफ उपस्थित रहा।
यहां बता दें कि मंडी अध्यक्ष का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है जो वर्ष 2017 में पूर्ण हो गया था लेकिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी चुनाव प्रक्रिया ना कराते हुए 6 – 6 महीने का कार्यकाल दो बार बढाया गया। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आई उसने अपना खेल दिया और मध्य प्रदेश की सभी मंडियों की चुनाव समिति भंग कर दी।



