Sports

IPL Auction: खिलाड़ियों की नीलामी जारी, जानें काैन कितने में बिका

बेंगलुरू:  विश्व क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम आज जब आईपीएल की दो दिवसीय खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे तो बेन स्टोक्स और रविचंद्रन अश्विन पर भारी भरकम बोली लगने की संभावना है। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें 361 भारतीय हैं। भारत और विश्व के 16 शीर्ष क्रिकेटरों को मार्की दर्जा दिया गया है और उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। इसमें स्टोक्स, अश्विन, शिखर धवन, मिशेल स्टार्क, क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो शामिल हैं।

LIVE Updates: -शिखर धवन को किंग्‍स इलेवन पंजाब ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा, राइट टू मैच में SRH ने खरीदा।

-पंजाब ने 7.60 करोड़ रुपए में अश्विन को खरीदा।

-पोलार्ड को 5.40 करोड़ रुपए में दिल्‍ली ने खरीदा लेकिन मुंबई ने राइट टू मैच के जरिए उन्‍हें अपनी टीम में शामिल किया।

-वेस्‍ट इंडीज के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल पर किसी ने नहीं लगाई बोली।

-राजस्‍थान रॉयल्‍स  ने 12..50 करोड़ रुपये में बेन स्टोक्स को खरीदा।

-फाफ डु प्लेसिस को चेन्नई को राइट टू मैच के तहत 1.60 करोड़ में खरीदा।

-मिचेल स्टार्क को राजस्थान राॅयल को 9.40 करोड़ में खरीदा।

-हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा।

-शाकिब अल हसन को हैदराबाद ने 2 करोड़ में खरीदा।

-ग्लेन मैक्सवेल को 9 करोड़ आैर गाैतम गंभीर को 2.80 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा।

– चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को राइट टू मैच के तहत 6.40 करोड़ में खरीदा।

केन विलियमसन को हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा।

-युवराज सिंह को पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button