INDvsSL: डीसिल्वा रिटायर्ड हर्ट, श्रीलंका कर रही संघर्ष

नई दिल्ली। धनंजय डीसिल्वा बुधवार को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर रिटायर्ड हर्ट हुए। श्रीलंका का इस मैच को बचाने का संघर्ष जारी है। श्रीलंका ने 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन चाय तक दूसरी पारी में 81 अोवरों में 5 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं। रोशन सिल्वा 38 और निरोशन डिकवेला 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए अभी 184 रन और बनाने हैं जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

श्रीलंका ने मैच के अंतिम दिन सुबह 31/3 से आगे खेलना शुरू किया। एंजेलो मैथ्यूज मात्र 1 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर रहाणे को कैच थमा बैठे। वैसे वे दुर्भाग्यशाली रहे कि वे जिस गेंद पर आउट हुए वह नोबॉल थी लेकिन अंपायर जोएल विल्सन उसे देख नहीं पाए। इसके बाद डीसिल्वा और चांदीमल ने मैच बचाने का संघर्ष शुरू किया। डीसिल्वा ने 92 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की।

इसे भी पढ़ें  Stricking Game

लंच के कुछ देर पहले जब चांदीमल 25 रनों पर थे तब जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया था लेकिन टीवी रिप्ले में यह गेंद नोबॉल निकली और चांदीमल बच गए। डीसिल्वा के साथ चांदीमल ने पांचवें विकेट के लिए 112 रनों की महत्वपूर्ण भागीदारी की। अश्विन ने चांदीमल (36) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डीसिल्वा ने 188 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका भारत के खिलाफ पहला तथा कुल तीसरा टेस्ट शतक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *