तो क्या 11 के गलत मुहूर्त में हुआ विराट अनुष्का का विवाह

जालन्धर । 11 तारीख को अनुष्का-विराट कोहली के विवाह का मुहूर्त ही गलत था। यह खुलासा कंडाघाट के ज्योतिषाचार्य पं. राजीव शर्मा शूर ने किया। उन्होंने कहा कि 11 तारीख अंक ज्योतिष में जिसका योग 1+1=2 बनता है, वह 13 अंक से भी खतरनाक योगांक है।

इससे पूर्व भी जिनका विवाह 2 योगांक में हुआ, उनके विवाह पर पं. राजीव शूर ने तब कहा था कि यह विवाह अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे जिसमें ऋतिक रोशन, राहुल महाजन, करिश्मा कपूर आदि के शामिल हैं जिन्हें विवाह उपरांत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वही गलती अब अनुष्का एवं विराट कोहली के विवाह में हुई।

इसे भी पढ़ें  मंत्री का चेक बाउंस, न्यायालय ने दिए मामला दर्ज करने के आदेश

 

शास्त्रों मुहूर्त ङ्क्षचतामणि से भविष्य पुराण, ऋगवेद से यजुर्वेद तक में स्पष्ट कहा गया है कि 6वां चंद्रमा सभी कार्यों में विघ्न डालता है। अनुष्का को उस दिन 6वां कन्या का चंद्रमा था जबकि शुक्र ग्रह भी अनिष्ट स्थिति में था। कुछ ग्रह अस्त स्थिति में थे जो विवाह सुख में कमी करते हैं।

 

अनुष्का के ग्रहों के अनुसार मंगल-गुरु की युती लग्र को सप्तम पति भाव से खतरनाक देख रही है जो वैचारिक मतभेद पैदा करेगी, तो विराट कोहली पर मंगल की आठवीं क्रूर दृष्टि उनसे उत्तेजना, झगड़ा, विवाद करवा कर दम लेगी। सप्तम भाव में शुक्र-बुध की युती, सूर्य का तृतीय ग्रह योग शादी में तेज फैसला करवा कर बाद में दिक्कतें बढ़ाएगा।  पं. राजीव शूर द्वारा ऋतिक रोशन के विवाह पर की गई भविष्यवाणी विवाह के 13 वर्ष पश्चात सत्य हुई। सुजेन से तलाक हुआ। उन्होंने कहा कि गलत मुहूर्त मे किए जाने वाले कार्यों का दुष्प्रभाव  बाद में सामने आता है। इसलिए शुभ कार्यों को शुभ मुहूर्त में करना ही उचित रहता है।

इसे भी पढ़ें  आतंकियों की गोली लगने के बाद गर्भवती महिला ने जन्मा बच्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *