SBI के ग्राहकों के लिए अहम खबर, बैंक ने किया यह बड़ा बदलाव

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने वालों के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने देश भर में करीब अपनी 1200 से अधिक ब्रांचों के IFSC कोड और ब्रांच कोड के साथ-साथ ब्रांच का नाम भी पूरी तरह से बदल दिया है। इससे जिन ब्रांच में यह बदलाव किया गया है, उसके कस्टमर्स को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

इन शहरों के बदले कोड
बैंक ने जिन शहरों की शाखाओं का आई.एफ.एस.सी. कोड बदला है वह शहर हैं अहमदाबाद, अमरावती, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम। इन शहरों की सभी स्टेट बैंक शाखाओं के नए कोड की जानकारी आप यहां क्लिक करके हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी व्यक्ति को फंड ट्रांसफर करते हैं तो फिर नाम और अकाउंट नंबर के बाद सबसे जरूरी चीज ब्रांच कोड और आई.एफ.एस.सी. कोड होता है। इसके बिना किसी भी तरह का फंड ट्रांसफर नहीं हो सकता है

इसे भी पढ़ें  नहीं होगा मोबाइल नम्बर 13 अंको का, यह है सच्चाई

15 अक्टूबर से घटा सर्विस चार्ज
केंद्र सरकार की कैशलेस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बैंक ने फंड ट्रांसफर पर लगने वाले सर्विस चार्ज में 15 अक्टूबर से 80 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। बैंक ने IMPS फंड ट्रांसफर करने के लिए चार स्लैब बनाए हैं। पहला 0 से एक हजार रुपए, दूसरा 1001 रुपए से लेकर के 10 हजार रुपए, तीसरा 10001 से एक लाख रुपए और चौथा 100001 से 2 लाख रुपए का स्लैब है। पहले स्लैब में कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। दूसरे स्लैब में 1 रुपया, तीसरे स्लैब में 2 रुपए और चौथे स्लैब में 3 रुपए IMPS फंड ट्रांसफर करने पर सर्विस चार्ज देना होगा।

इसे भी पढ़ें  अजीब हादसा: पति पर गिरी 128 kg वजनी पत्नी, दोनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *