Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

VIDEO: किसानों को मिली दिल्ली में प्रवेश की अनुमति, कर सकेंगे शांति पूर्ण प्रदर्शन

LIVE Kisan Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आज सुबह से जारी हंगामा और हिंसा की आशंकाएं दोपहर को उस समय थम गई जब दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ऐलान किया कि किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। किसानों को निरंकारी समागम ग्राउंंड पर प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। इससे पहले एक वक्त ऐसा था जब लगा कि यह प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। किसान हरियाणा से सटी दिल्ली की बॉर्डर पर पहुंच गए थे और दिल्ली में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन दिल्ली तथा हरियाणा पुलिस के साथ ही अन्य सुरक्षा बलों के साथ टकराव शुरू हो गया था। नीचे देखिए वीडियो। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ती सिंधु बॉर्डर पर हजारों किसान जमा हो गए थे।

वहीं टीकरी बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। यहां आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे किसानों को पुलिस पीछे धकेलने में लगी है। इस दौरान कई बार भगदड़ की स्थिति बनी। किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बॉर्डर पर आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया गया है।

पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी है। इसके बाद किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधिकारियों से मिला। उनका कहना है कि किसानों को दिल्ली जाने दिया जाए। किसान पूरी तैयारी से आए हैं और 10 दिन तक वहां रुकने को तैयार हैं। किसानों ने हिंसा की धमकी भी दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button