लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के लिए शिवराज सिंह ने मांगे वोट

श्योपुर / मुरैना श्योपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांगे वोट। विजयपुर तहसील के मंडी प्रांगण में भाजपा ने अपने लोकसभा प्रत्यासी शिवमंगल सिंह तोमर के समर्थन में कार्यक्रम रखा जिसमे हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की लाडली बहनाए भी उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में विजयपुर एवम श्योपुर भाजपा मंडल के सभी नेता उपस्थित रहे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उल्टे सीधे फैसले लिए है मैने और हमारी सरकार ने हमेशा लाडली बहनाओ के लिए प्रदेश की माता बहनाओ के लिए कार्य किया है हमारी सरकार ने खुद से पहले हमारी माता बहिनाओ के हित को आगे रखकर कार्य किया है हमे हमेशा माता बहिनाओ का स्नेहपूर्ण साथ मिला है जिसके लिए मैं और हमारी सरकार हमेशा ऋणी रहेंगे

वहीं बड़ी खबर सूत्रों से यह भी मिल रही है की विजयपुर से 6 बार के रहे कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत 30 अप्रैल को सीएम मोहन यादव और अध्यक्ष बीडी शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply