Latest

एमपी अनलॉक के लिए मंत्री समूह की बैठक,कई मुद्दों पर सहमति।

भोपाल :-  मध्यप्रदेश में  आगामी 1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक के लिए मंत्री समूह की बैठक आज भोपाल मंत्रालय में हुई। बैठक में आमतौर पर जिन मुद्दों को लेकर सहमति हुई है उनमें प्रमुख रूप से सरकारी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति,राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग बंद, विवाह समारोह में दोनों पक्षों की ओर से 20-20 लोगों की उपस्थिति शामिल हैं।

बैठक में कृषि मंत्री कमल पटेल, जनजातीय कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग और राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ और ACS होम डा राजेश राजोरा और ADG अशोक अवस्थी मौजूद थे।

1 जून से धीरे-धीरे अनलॉक के लिए मंत्री समूह की बैठक में हुई चर्चा के दौरान इन विषयों पर बनी सहमति-

** सरकारी कार्यालय में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति पर सहमति
**राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग बंद रहेंगी। मंदिरों में एक समय में पुजारी के अतिरिक्त दो अन्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
** मॉल ,टॉकीज बंद होंगे।
** निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू रखने पर सहमति।
** हवाई यात्रा शुरू रहेंगी
** पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय खुलेंगे।
** शादी समारोह में दोनों पक्षों से 20-20 संख्या रहेगी। मृत्यु भोज में 20 की संख्या रहेंगी। दाह संस्कार में 20 लोग रहेंगे।
** राज्यों की बॉर्डर पर सख्ती रहेगी।
** आर्थिक गतिविधि चालू रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button