मध्य प्रदेश में चार दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Update। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और उत्तर महाराष्ट्र पर बने चक्रवात के दक्षिण महाराष्ट्र की तरफ खिसक जाने से हवाओं का रुख बदल गया है। शनिवार को उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी काफी कम हो गई है। इससे मौसम साफ हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी चार दिन तक वातावरण शुष्क रहेगा और दिन का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद एक बार फिर बादल छाएंगे और बरसात भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान (19.6 डिग्रीसे.) की तुलना में चार डिग्रीसे. कम रहा।
मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ था। इसी तरह उत्तरी महाराष्ट्र पर भी एक चक्रवात बना हुआ था। इन दो सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं और कहीं-कहीं ओले भी गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने से राजस्थान और महाराष्ट्र पर बने सिस्टम भी पश्चिम और दक्षिण दिशा की तरफ खिसक




