Latest

Haryana Nagar Nigam Chunav 2018: हरियाणा में भाजपा की बड़ी जीत, पांचों नगर निगमों में खिला कमल


Haryana Nagar Nigam Chunav 2018: करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। सभी स्थानों पर कांग्रेस या उसके समर्थन वाले प्रत्याशी हारे।
चंडीगढ़। पिछले तीनों तीन राज्यों में सत्ता गंवाने का बाद भाजपा के लिए हरियाणा से अच्छी खबर आई है। यहां के पांचों नगर निगमों में कमल खिला है। रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मनमोहन जीते। मनमोहन ने 65,822 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस समर्थित सीता राम को 14,776 वोटों से हराया। सीता राम को कुल 51,046 वोट मिले। हिसार से भाजपा के गौतम सरदाना, यमुनानगर से मदन सिंह, पानीपत से अवनीत कौर, करनाल से रेणु बाला विजेता बने हैं।मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने इसे पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के जज्बे का नतीजा बताया।

मेयर चुनाव की फाइनल स्थिति

  1. हिसार : भाजपा के गौतम सरदाना 68196

कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन 40105

जीत : भाजपा-28091

  1. करनाल : भाजपा की रेणु बाला 69960

इनेलो और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आशा वधवा 60612

जीत : भाजपा-9348

  1. पानीपत : भाजपा की अवनीत कौर 126321

कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा 51381

जीत : भाजपा-74940

  1. रोहतक : भाजपा के मनमोहन गोयल 65822

कांग्रेस समर्थित सीता राम सचदेवा 51046

लीड : भाजपा-14776

  1. यमुनानगर : भाजपा के मदन सिंह 91642

कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार 50964

जीत : भाजपा-40678

Show More

Related Articles

Back to top button