शिवपुरी में आयोजित हुई जिला युवा संसद,इस संसद में चार विषयों पर चर्चा की गई
शिवपुरी में आयोजित हुई जिला युवा संसद,इस संसद में चार विषयों पर चर्चा की गई

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की संगठन व्यवस्था एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से आज दिनांक 24/01/19 को जिला युवा संसद का आयोजन स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित किया गया। जिसमें चार विषय पर युवा संसद में चर्चा की।
वे विषय हैं पहला भारत का वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ आख्यान, दूसरा भारत का वैश्विक स्तर पर आर्थिक अपराधियों के खिलाफ आख्यान, तीसरा भारत का वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन पर आख्यान, चौथा खेलो इंडिया- उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक द्वार जिसमें जूरी मेंबर के रूप में पूर्व विधायक श्री गणेश गौतम जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल जी कुशवाह, समाज सेवी संगठन के संचालक रवि गोयल जी, श्री संजीव बांझल एवं राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत श्रीवास्तव उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन. के. जैन ने किया तथा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ एसएस खंडेलवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
जिला स्तरीय संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यम नायक, द्वितीय स्थान प्रियंक शर्मा, एवं तृतीय स्थान विवेक उपाध्याय ने प्राप्त किया। यह स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेंगे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के श्रीमान चतुर्वेदी जी, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नारायण विश्वकर्मा एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। एनएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक श्री सौरभ भार्गव, शिवम मित्तल, आदर्श जैन, पीयूष जैन, प्रद्युमन गोस्वामी, साक्षी गुप्ता, मंशिका गोयल, दीपेश दुबे, रिया जुनेजा, निकेतन शर्मा, नीरज धाकड़, आस्था भार्गव आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं सफल आयोजन केलिए सभी प्रतिभागियों ने रा. से. यो. के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।




