Latestमध्यप्रदेशशिवपुरी

कोरोना जैसे लक्षण के साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती युवती की मौत के बाद हड़कंप, लिए गए सेम्पल

विजयपुर। विजयपुर में सर्दी खांसी बुखार से एक युवती की मौत के बाद हड़कम्प है। दरअसल यहां के गोहरा में रहने वाले रमेश शाक्य की 17 वर्षीय पुत्री मोनिका को सर्दी खांसी बुखार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी मृत्यु हो गई।

म्रत्यु कोरोना संदिग्ध के संदिग्ध लक्षण के चलते होने के कारण स्वास्थ्य अमला हरकत में आया तथा उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

लड़की के जांच सेम्पल लेने के लिए श्योपुर जिले की टीम आयी तथा लड़की के शव को सेनेटाइज कर शव वाहन के द्वारा उसके गांव ले जाकर पुलिस प्रशासन एवम तहसीलदार की उपस्थिति में शव का दाह कोरोना पेशेंट की तरह ही सुरक्षात्मक ढंग से किया गया। स्वास्थ्य टीम ने लड़की के परिजनों के भी स्वाब सेम्पल लिए है। रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि लड़की को क्या था। बहरहाल इस घटना के बाद विजयपुर गांव में दहशत है। लड़की एवं उसके परिवार की कांटेक्ट हिस्ट्री भी पता की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button